दुर्ग. भारती विश्वविद्यालय के एस सी/एस टी प्रकोष्ठ द्वारा गुरुघासी दास जयंती के उपलक्ष्य पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई. इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रकोष्ठ के प्रभारी डा. स्नेह कुमार मेश्राम के स्वागत भाषण से हुई. प्रतियोगिता में कुल 41 प्रतिभागियों ने भाग लिया. प्रतिभागियों में प्रथम स्थान पर संजना, द्वितीय आयशा तथा तृतीय स्थान पर राहुल रहे. प्रतिभागियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए. इस कार्यक्रम में डा. मीरा देवांगन तथा डा. रीना ठाकुर ने पूर्ण सहयोग दिया.












