भिलाई. राष्ट्रीय सेवा योजना शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय द्वारा आयोजित 7 दिवसीय विशेष शिविर का तीसरा दिन था. यह शिविर ग्राम खपरी-सिलोदा में आयोजित किया गया है. शिविर में कुल 45 स्वयं सेविकाऐं उपस्थित है. आज शिविर का उद्घाटन कार्यक्रम साईंस काॅलेज दुर्ग के प्राचार्य डाॅ. आर.एन. सिंह के साथ रासायनिक विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ. अनुपमा अस्थाना तथा भौतिक विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ. जगजीत कौर सलूजा द्वारा किया गया.












