भिलाई. श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में ‘हुनर 2022’ के तहत वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का दो दिवसीय आयोजन 12 एवं 13 दिसम्बर 2022 को किया गया. विधिवत उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. अर्चना झा एवं डीन (अकादमिक) डाॅ. जे. दुर्गा प्रसाद राव ने किया. मंच पर ‘हुनर 2022’ की प्रभारी डाॅ. अनिता पाण्डेय एवं प्रीति श्रीवास्तव, नैक काॅडिनेटर संदीप जसवंत, आईक्यूएसी काॅडिनेटर डाॅ. राहुल मेने, क्रीड़ा अधिकारी डाॅ. वी.के. सिंह एवं व्यवस्थापक डाॅ. एस.के. श्रीवास्तव उपस्थित थे.












