भिलाई. हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा अंतर महाविद्यालय खेल के तहत तैराकी (महिला/पुरुष) का आयोजन किया गया जिसमें शैलदेवी महाविद्यालय के तीन खिलाड़ियों ने भाग लिया. महिला वर्ग में शैलदेवी महाविद्यालय, अंडा दुर्ग के योगा विभाग की छात्रा डिलेश्वरी ओझा ने तैराकी प्रतियोगिता के 50 मीटर फ्री स्टाइल, 50 मीटर बैक स्ट्रोक,और 100 मीटर बैक स्ट्रोक का गोल्ड मेडल अपने नाम किया.












