भिलाई. शैलदेवी महाविद्यालय अंडा दुर्ग में 5 दिसंबर 2022 को विश्व मृदा दिवस का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के नैक समन्वयक डॉ. के. एन. मिश्रा, अमित कुमार शर्मा (सहायक प्राध्यापक रसायन), थानेश्वर टंडन (सहायक प्राध्यापक वनस्पति विज्ञान), गीता साहू (सहायक प्राध्यापक वनस्पति विज्ञान) उपस्थित थी. इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया.












