भिलाई। एक 75 वर्षीय महिला को गंभीर स्थिति में हाईटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल लाया गया है. महिला के गले से अब कुछ भी नीचे नहीं जा पा रहा है. यह स्थिति काफी समय से बनी हुई है. इस बीच भूख और कुपोषण से महिला का शरीर सूखकर कांटा हो गया है. फिलहाल उनके छोटी आंत तक भोजन को पहुंचाने का प्रबंध किया गया है. सेहत में थोड़ा सुधार होने पर उसका इलाज किया जाएगा.












