अण्डा, दुर्ग। शैलदेवी महाविद्यालय में “राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस” का पावन दिवस मनाया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शैलदेवी महाविद्यालय के अध्यक्ष राजन कुमार दुबे थे. अध्यक्षता सह-संचालक डॉ. रजनी रॉय ने की. प्राचार्य के.एन. मिश्रा, उप प्राचार्य डॉ. रश्मि पाण्डे सहित समस्त प्राध्यापक गण उपस्थित हुए. कार्यक्रम में सभी संकायों में अध्ययनरत लगभग 500 विद्यार्थी सम्मिलित हुए .
सर्वप्रथम अध्यक्ष मुख्य अतिथि महोदय का स्वागत हुआ पश्चात अध्यक्ष महोदय ने स्वतंत्रता सेनानियों के तैल चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर उनका पूजन कर ध्वजारोहण किया.












