भिलाई। सायबर स्पेस और क्लाउड कम्प्यूटिंग के क्षेत्र में अनंत संभावनाएं हैं. आज प्रत्येक कार्य कम्प्यूटर नेटवर्क और क्लाउड के माध्यम से ही होता है. इस क्षेत्र के जितने लाभ हैं, उतने ही खतरे भी हैं. इन सभी क्षेत्रों में रोजगार की भी असीम संभावनाएं हैं. ये विचार आज जेटकिंग के सेन्टर मैनेजर हरिकृष्ण राव ने व्यक्त किये. वे एमजे कालेज के कम्प्यूटर साइंस विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे.












