बिलासपुर। 130 साल पहले ब्रिटिश शासनकाल में बनाए गए बिलासपुर जेल में कई नामचीन स्वतंत्रता सेनानियों ने वक्त बिताया है. पुष्प की अभिलाषा लिखने वाले राष्ट्रकवि पं. माखनलाल चतुर्वेदी से लेकर क्रांति कुमार भारतीय से लेकर अनेक समाजवादी नेता यहां बंदी रहे हैं. हाल में दिवंगत हुए शरद यादव समेत कई नेताओं ने भी यहां समय बिताया है. इस जेल को वर्ष 1883 में जिला जेल के रूप में तैयार किया गया था.












