दुर्ग. शासकीय विश्वनाथ यादव तमस्कर स्वशासी महाविद्यालय द्वारा 17-18 जनवरी को “इन्नोवेशन एंड इमर्जिंग नोबेल रिसर्च इन प्लांट साइंस” IENRPS & 2023 पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया. उद्घाटन सत्र में सर्वप्रथम डॉ सुजॉय गुप्ता (Emeritus scientist) बोस इंस्टीट्यूट कोलकाता द्वारा किया गया. पूरे कार्यक्रम में डॉ सतीश कुमार सेन एवं डॉ श्रीराम कुंजाम सहायक आयोजक सचिव के रूप में सराहनीय कार्य किया.












