दुर्ग. शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में 7 फरवरी को वार्षिक खेल उत्सव मनाया गया. वार्षिक खेल उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य के रूप में डाॅ. राजेन्द्र चौबे उपस्थित थे. 100 मी. दौड़, 200 मी. दौड़, गोला फेक उंची कूद, लम्बी कूद, भाला फेंक, आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय विद्यार्थी ने बड़ी संख्या में भाग लिया.












