दुर्गः भारती विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वर्ल्ड इंटरनेट सेफटी डे के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता एवं मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया. विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा और इंटरनेट सेफटी से संबंधित सुझावों के साथ अपने पोस्टर और माॅडल बनाए. इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. भावना जंघेल ने इंटरनेट सेफ्टी के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी.












