भिलाई। 84 साल के इस बुजुर्ग को जब हाइटेक लाया गया तो उनका एक हाथ कंधे से नीचे तक नीला पड़ चुका था. वह असहनीय दर्द से कराह रहे थे. उनके एक हाथ में रक्तसंचार पूरी तरह ठप पड़ चुका था. रक्तसंचार को तत्काल शुरू करना जरूरी था अन्यथा हाथ काटने की नौबत आ सकती थी. मरीज की तत्काल एंजियोग्राफी की गई और सर्जरी कर रक्त के थक्के को निकाल दिया गया. लगभग एक महीना अस्पताल में रहने के बाद बुजुर्ग बेहद खुश होकर घर लौट गए.












