बिलासपुर. एसईसीएल को 16वें वाटर डाइजेस्ट वर्ल्ड वाटर अवार्ड्स 2023 के अंतर्गत पब्लिक सेक्टर श्रेणी में कंपनी को सर्वश्रेष्ठ जल प्रबंधन का पुरस्कार प्रदान किया गया है। नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यह पुरस्कार प्रदान किया। एसईसीएल द्वारा कोयला खदानों से निकले जल को शोधित कर लोगों को उपयोग के लिए उपलब्ध कराया गया है। एसईसीएल के प्रतिनिधि मंडल में मानस साहू मुख्यप्रबंधक सिविल उपस्थित थे।












