भिलाई। श्रुति फाउंडेशन एवं श्री शंकराचार्य महाविद्यालय द्वारा आयोजित दिव्यांगजन फैशन शो में खिलेश यादव को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया. द्वितीय स्थान पर वेंकट लक्ष्मी एवं तृतीय स्थान पर चंद्रकला राव रही. सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मिसेज यूनिवर्स 2022-23 प्रेरणा धाबर्डे एवं मिसेज इंडिया इंटरनेशनल -2022 प्रतिमा सिंह ने निभाई. प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से 24 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था.












