बसना. ब्लाक मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर छोटेटेमरी का एक प्रायमरी स्कूल चर्चा में है. इस खण्डरनुमा स्कूल में बच्चे पढ़ते हैं. एक शिक्षिका उन्हें पढ़ाती है. बच्चों का नियमित अटेंडेंस भी लगता है. क्लासरूम की फोटो भी बीईओ-डीईओ को भेजी जाती है. शिक्षिका तो वेतन मिलता रहता है. वैसे स्कूल में ताला लगा हुआ है. गांव वालों ने पिछले काफी समय से यहां किसी को आते जाते नहीं देखा पर सरकार के रिकार्ड में यहां स्कूल संचालित होने का पूरा रिकार्ड मय फोटोग्राफ मौजूद है.












