भिलाई। जगद्गुरु शंकराचार्य कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के इको क्लब के अंतर्गत विश्व गौरैया दिवस पर पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसका विषय था “गौरैया का मनुष्य के नाम पत्र” महाविद्यालय के प्रशिक्षर्थियों ने गौरैया के मन की व्यथा एवं दुख को पत्र के माध्यम से प्रस्तुत किया. पत्र में उन्होंने गौरैया की तरफ से मनुष्य से आग्रह किया. हमारी विलुप्त होती जाति को बचा लीजिये.












