दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा आयोजित पुरातात्विक प्रतिकृति प्रशिक्षण कार्यशाला एवं बांस शिल्प प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन समारोह उच्च षिक्षा विभाग की आयुक्त शारदा वर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आर. एन. सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। साथ ही महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा निर्मित विविध शिल्प कलाओं की मनोहारी प्रदर्शनी भी आयोजित की गयी।












