अण्डा, दुर्ग। शैलदेवी महाविद्यालय के तत्वावधान में 20 एवं 21 अप्रैल को दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. इसका विषय स्टैटिकल टेक्निक्स फॉर डाटा एनालिसिस है. इस कार्यशाला के प्रथम दिवस के व्याख्यान का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अरुणा पल्टा, कुलपति, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग ने किया. कार्यशाला का प्रथम दिवस प्रतिभागियों के लिए काफी ज्ञानवर्धक रहा.












