भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में आयोजित सप्ताहव्यापी ‘क्रिएटिव टीचिंग’ कार्यशाला का आज समापन हो गया. संडेकैम्पस.कॉम के सहयोग से महाविद्यालय के शिक्षा संकाय द्वारा आयोजित इस कार्यशाला के बाद आज विद्यार्थियों ने कठपुतलियों के माध्यम से कहानियां सुनाई. इन रोचक प्रस्तुतियों का अन्य अभ्यर्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया.












