भिलाई। जगद्गुरु शंकराचार्य कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन हुडको भिलाई के आतंरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के तत्वाधान में महावीर जयंती के पावन अवसर पर “जैन धर्म का शिक्षा में महत्त्व” विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर के गुलशन ने महावीर स्वामीजी के जीवन परिचय से सबको परिचित कराया।












