दुर्ग। प्रदेश में प्रारंभ हो रहे 10 अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय में दो महाविद्यालय दुर्ग एवं राजनांदगाँव में शुरू हो रहे है। पूर्व में स्थापित मॉडल कॉलेज को अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय के रूप में सर्व सुविधा युक्त बनाया गया है। जानकारी देते हुए दुर्ग संभाग के उच्च शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय अपर संचालक डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग ने अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय प्रारंभ करने के लिए सभी तैयारियांँ पूरी कर ली है। नये सत्र से इन महाविद्यालय केवल अंग्रेजी माध्यम से बी.एससी., बी. कॉम., बी.सी.ए. की पढाई होगी।












