भिलाई। जगदगुरू शंकराचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन के आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के अंतर्गत प्रशिक्षार्थियों में शिक्षण संबंधी कौशलों के विकास हेतु तीन दिवसीय शिक्षण अधिगम प्रक्रिया पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. व्ही.सुजाता ने कहा कि सूक्ष्म शिक्षण के कौशल आवश्यक है. किस विद्यार्थी पर कौन सी विधि, तकनीकी एवं उपकरण का प्रयोग करना है, इसका ज्ञान एक प्रशिक्षक के लिये अत्यंत आवश्यक है.












