भिलाई। किडनी की पथरी की समस्या एक बेहद आम समस्या बनकर उभरी है. पथरी जब बड़ी होकर किडनी या मूत्रमार्ग में फंस जाती है तो उसे तोड़कर महीन टुकड़ों में तोड़ दिया जाता है. ये महीन टुकड़े मूत्र के साथ विसर्जित हो जाते हैं. शॉकवेव लिथोट्रिप्सी में पथरी को टुकड़ों के मूत्रवाहिनी में फंस जाने का खतरा रहता है. इसलिए आरोग्यम यूरोलॉजी एवं नेफ्रोलॉजी सेन्टर में अब लेजर लिथोट्रिप्सी की सुविधा उपलब्ध हो गयी है. यह एक बेहद सुरक्षित नई तकनीक है.












