राजनांदगांव। कॉनफ्लूएस कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, यूथ रेड क्रॉस एवं आइ.क्यू.ए.सी प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में विश्व रक्तदाता दिवस पर सम्मानित किए गए रक्तदाताओं को तथा मनाया गया विश्व रक्तदाता दिवस। रा.से.यो.कार्यक्रम अधिकारी प्रो.विजय मानिकपुरी ने कहा कि रक्तदाताओं को धन्यवाद देने हेतु यह आयोजन किया गया है, क्योंकि यह जीवन बचाते हैं और अधिक लोगों को स्वेच्छा से और नियमित रूप से रक्तदान के लिए प्रेरित करते हैं इसका मुख्य उद्देश्य रक्त देकर किसी जरूरतमंद की मदद करना एवं लोगों में जागरूकता लाना है।












