दुर्ग। दुर्ग जिला अस्पताल प्रदेश का ऐसा पहला अस्पताल बन गया है जहां फुलटाइम न्यूरोसर्जन की नियुक्ति की गई है. इससे सड़क हादसों में घायल होने वालों को बड़ी राहत मिलेगी. यह सुविधा किसी भी अन्य जिला अस्पताल में उपलब्ध नहीं है. इसकी वजह वेतन भत्ते की विसंगति को माना जाता है. न्यूरोसर्जन का मानदेय 3 लाख रुपए होगा जिसमें से 93750 रुपए नेशनल हेल्थ मिशन देगा. शेष राशि की व्यवस्था डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फंड से की जाएगी.












