दुर्ग। भारती विश्वविद्यालय दुर्ग एवं दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ। भारती विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुशील चंद्राकर एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. नारायण पुरूषोत्तम दक्षिणकर ने हस्ताक्षर किए। इस अनुबंध का उद्देश्य शैक्षणिक और अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा देना है।












