अंडा, दुर्ग. शैलदेवी महाविद्यालय में 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा जागरूकता रैली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. के एन मिश्रा, शिक्षा संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ. रजनी रॉय एवम् अनेक आचार्य गण उपस्थित हुए। समाज को जनसंख्या के बढ़ते दुष्प्रभाव को सहजता से समझाने हेतु शिक्षा विभाग की सहा. प्राध्यापक सुरेखा साहू एवं सविता सेंद्रे के नेतृत्व में पोस्टर प्रतियोगिता एवं जागरूकता रैली का आयोजन हुआ।












