भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में यूजीसी के दिशा निर्देशानुसार नई शिक्षा नीति से परिचित कराने के उद्देश्य से शार्ट वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में यूजीसी द्वारा नई शिक्षा नीति से संबंधित प्रश्न पूछे गये थे इनमें से किसी एक प्रश्न का उत्तर देते हुए विडियो बनाना था। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया व नई शिक्षा नीति पर अपने विचार व्यक्त किये।












