भिलाई। एमजे कालेज ऑफ नर्सिंग में विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. आयोजन के चौथे दिन जहां क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया वहीं पांचवे दिन विद्यार्थियों ने स्तनपान की समस्याओं से जुड़े नाटकों का मंचन किया. महाविद्यालय की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर के निर्देशन में आयोजित इस सप्ताह में अन्य महाविद्यालयों से अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया.












