दुर्ग। शासकीय डाॅ. वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में केन्द्रीय ग्रन्थालय के तत्वाधान में छात्राओं को रोजगारोपयोगी जानकारी प्रदान करने कॅरियर काउंसिलिंग के सत्र आयोजित किये जा रहे हैं। ग्रन्थपाल डाॅ. रीता शर्मा ने बताया कि छात्राओं को अपने विषय से संबंधित रोजगार तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में नई जानकारियाँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्रन्थालय विभाग द्वारा प्रतिदिन काउंसिलिंग सत्र आयोजित किये जा रहे हैं।












