दुर्ग। भारती विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के विद्यार्थियों ने “अपनी माटी,अपना देश ”के तहत देश के लिये मर मिटने वाले शहीदों को याद करते हुए पौधारोपण किया। कार्यक्रम भारती विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय एवं आन्तरिक परिवाद समिति के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम भारती विश्वविद्यालय परिसर में किया गया।












