भिलाई। बदलते मौसम के बीच वायरल संक्रमण एक आम समस्या रही है. इसमें चार-पांच दिन तक रोगी को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है जिसमें तीव्र ज्वर के साथ सिर दर्द, बदल दर्द जैसे लक्षण हो सकते हैं. पर इस बार वायरल फीवर के कम उम्र के मरीजों में एक्यूट पैन्क्रियाटाइटिस के मामले भी बढ़े हैं. ऐसे मरीजों में बालिकाओं की संख्या अधिक है.












