भिलाई। एमजे ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर ने आज कहा कि विवाह, मातृत्व और स्तनपान एक कमिटमेंट है, इसे निभाने की जिम्मेदारी हम सबकी है. फैशन और फिटनेस के नाम पर मातृत्व को टालने और स्तनपान से शिशु को वंचित करने वाली माताएं शायद यह नहीं जानतीं कि उनके स्वयं स्वस्थ होने और स्वस्थ बने रहने में भी स्तनपान का बड़ा योगदान होता है.












