भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के जेंडर चैम्पियन क्लब द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल खम्हरिया दुर्ग में दिनांक 21.10.2023 को ट्रांसजेंडर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राएं- कुनाल कुहिकर, रक्षा बिसेन, खुशी मिश्रा, आर. नीरजा, चित्राक्षी जव्वा ने अपने प्रस्तुतिकरण में समाज में ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ हो रहे भेदभाव के तरफ सभी का ध्यान आकर्षित करते हुए यह संदेश देने की कोशिश की है कि जैसे महिला और पुरुष होते हैं वैसे ही ट्रांसजेंडर तृतीय लिंग भी होते हैं।












