दुर्ग। शासकीय डाॅ. वामन वासुदेव पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। वैश्विक स्तर पर लड़कियों के सामने आ रही चुनौतियों की पहचान कर उसका समाधन करना, उन्हंे शिक्षित करके स्वस्थ जीवन का अधिकार दिलाने, सशक्तिकरण करने मानवाधिकारों का हनन रोकने तथा एक सुरक्षित समाज का निर्माण करने के उद्देश्य से महिला प्रकोष्ठ द्वारा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।












