खपरी, दुर्ग। देव संस्कृति कॉलेज ऑफ एजुकेशन एण्ड टेक्नोलॉजी में आई. क्यू.एसी. एवं यूथ रेडक्रास सोसायटी के तत्वाधान पर अग्निशमन दिवस सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में फायर सेफ्टी एण्ड डिसास्टर मैनेंजमेंट इंस्टीट्यूट से रवि सोनी और विशेष वक्ता टी.के. विश्वास, एस.एल. धनकर, अरूण स्वर्णकार और ईशा पटेल उपस्थित हुए. उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की अग्निबाधा और उससे जूझने के उपाय बताए.












