भिलाई। एमजे कालेज के विद्यार्थियों ने आज स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदान में अवश्य भागीदारी देने के संदेश के साथ गुब्बारे छोड़े. एमजे ग्रुप ऑफ एजुकेशन की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर ने इस कार्यक्रम की अगुवाई की तथा स्वयं गुब्बारों का गुच्छा छोड़ा. इन गुब्बारों पर विद्यार्थियों ने मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने के संदेश लिखे हैं.












