भिलाई। बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन ने मेटलर्जिकल म्यूजिक मेकर्स के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की अपील की है. मंगलवार की शाम प्रगति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में ट्रिपल-एम के संयोजक ज्ञान चतुर्वेदी ने फिल्मी धुन पर मतदाता जागरूकता गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं. ओए के अध्यक्ष एनके बंछोर, महासचिव परविंदर सिंह तथा कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्रा ने भी गीत गाकर लोगों को मतदान का संदेश दिया.












