समोदा. कुष्ठ वीरांगना के नाम से मशहूर हुई गणेशिया देशमुख गुरुवार की शाम एमजे कालेज के रासेयो शिविरार्थियों के बीच पहुंचीं. बौद्धिक चर्चा सत्र में भाग लेते हुए उन्होंने सेवा कार्यों की राह में आने वाली अड़चनों और उनसे निपटने के अपने अनुभव साझा किये. उन्होंने कुष्ठ उन्मूलन में महिला मंडल की भूमिका, जिले से लेकर दिल्ली तक मिले सम्मान और उसके बाद की परिस्थितियों की चर्चा की.












