दुर्ग। छत्तीसगढ़ की ख्यातिलब्ध संस्थान मेघ गंगा ग्रुप द्वारा साल-2023 को यादगार बनाने दुर्ग में फैशन शो और बॉलीवुड नाइट SPARSH-4 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बॉलीवुड के फेमस एक्टर शरमन जोशी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की भव्यता की चर्चा ट्विनसिटी भिलाई-दुर्ग में हो रही है। कार्यक्रम में शामिल होने लोग इंट्री पास का जुगाड़ भी जमा रहे हैं। ऐसा इसलिए कि पिछले कार्यक्रमों की शहर में खूब चर्चा हुई थी। यह आयोजन मेघ गंगा ग्रुप द्वारा संचालित अविश एडूकॉम, लाइफ केयर, महावीर ज्वेलर्स और जयदीप गैस एजेंसी भिलाई द्वारा किया जाता है।












