दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात् प्राचार्य डाॅ. एम.ए. सिद्दीकी ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम एक विशाल देश के वासी है और अपनी सम्पूर्ण ऊर्जा भारत के चहुमुखी विकास में लगाकर हमारा यह प्रयत्न होगा कि 2047 के पूर्व ही हम अपने विकसित भारत के सपनों को पूर्ण कर लेंगे।












