दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के भूगोल एवं भूविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 3 से 10 जनवरी तक रिमोट सेसिंग एवं जी.आई.एस. पर एक कार्यशाला आयोजित की गयी. प्रथम सत्र में सीजीकॉस्ट के रिसर्च एसोसिएट माखन लाल देवांगन एवं हितेष मालागर ने ने रिमोट सेंसिंग एवं जीआईएस की मूलभूत जानकारी दी एवं रिमोट सेसिंग डेटा डाउनलोड करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया।












