भिलाई. हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में घुटनों की समस्या के लिए स्टेमसेल थेरेपी की सुविधा उपलब्ध हो गई है. इसके जरिये नष्ट हो रहे जोड़ों को पूर्व स्थिति में लाया जा सकता है. इससे न केवल मरीज सर्जरी से बच सकता है बल्कि प्राकृतिक पूर्व स्थिति को प्राप्त कर सकता है. हालांकि मरीज को लाभ कितना होगा, यह उसकी स्थिति पर निर्भर करता है. अभी तक खराब घुटनों को ठीक करने का एकमात्र तरीका नी-रीप्लेसमेन्ट सर्जरी ही है.












