भिलाई। छत्तीसगढ़ सिने जगत के लोकप्रिय कलाकार स्टार करण खान को आरोग्यम सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल ने अपना ब्राण्ड एम्बेसेडर बनाया है. आरोग्यम के डायरेक्टर डॉ नवीन राम दारूका ने स्मृति चिन्ह देकर उनके साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया. उल्लेखनीय है कि आरोग्यम हॉस्पिटल ने किडनी ट्रांसप्लांट की विशेषज्ञता एवं अधोसंरचना तैयार कर ली है तथा जल्द ही यहां इसकी सर्जरी प्रारंभ हो जाएगी.












