भिलाई। एक डेढ़ साल की बच्ची ने कोविड को मात दी है. हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में जब 6 फरवरी को उसे लाया गया तब उसकी हालत गंभीर थी. सीवियर निमोनिया के चलते उसे सांस लेने में काफी तकलीफ थी. एसपीओ2 लेवल गिर कर 84 प्रतिशत से नीचे चला गया था. बच्ची तो तत्काल सेन्ट्रल लाइन पर लेकर नॉन इन्वेसिव वेन्टीलेटर (एनआईवी) पर डाल दिया गया.












