भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में पालक शिक्षक संघ की दित्तीय बैठक का आयोजन 21 फरवरी 2024 को संपन्न किया गया. इस बैठक का उद्देश्य पलकों को पिछले दिनों महाविद्यालय में सम्पन्न हुई प्री-वार्षिक जांच परीक्षा के नतीजों से उन्हें अवगत कराना था. विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा में और कितनी तैयारी करनी है, इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए. सभी विभाग अध्यक्षों के द्वारा बालकों को महाविद्यालय में होने वाली विभिन्न गतिविधियों से भी अवगत कराया गया.












