भिलाई. एमजे कालेज के शिक्षा संकाय के विद्यार्थियों ने कबीरधाम जिले का शैक्षणिक भ्रमण किया. महाविद्यालय की डायरेक्टर श्रीलेखा विरुलकर के निर्देशन में आयोजित इस भ्रमण योजना के तहत बच्चों ने सरोधा जलाशय एवं भोरमदेव के प्राचीन शिव मंदिर का अवलोकन कर इन स्थलों के विषय में जानकारियां प्राप्त की.












