भिलाई. एक 19 वर्षीय युवती पेरीयूरेथ्रल सिस्ट के साथ आरोग्यम सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल पहुंची. वह पिछले लगभग एक साल से परेशान थी. उसकी समस्या को पहले श्वेत प्रदर समझ लिया गया था तथा उसी का इलाज चल रहा था. पर थोड़े-थोड़े समय बाद सफेद रंग का डिस्चार्ज होने की समस्या बनी हुई थी. हार कर उसे आरोग्यम लाया गया जहां यूरोलॉजिस्ट डॉ नवीन राम दारूका ने उसकी जांच की. तब जाकर समस्या पकड़ में आई.












