भिलाई. प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर एवं नेटवर्क मार्केटिंग एक्सपर्ट सोनू शर्मा एमजे कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ इंटरएक्शन करेंगे. इस दौरान वे विद्यार्थियों को सफलता के गुर बताने के साथ ही उनके सवालों के जवाब भी देंगे. सोनू शर्मा 29 मई को एमजे कालेज आ रहे हैं. शाम चार बजे आयोजित इस इंटऐक्टिव सेशन में वे विद्यार्थियों के साथ ही व्याख्याताओं एवं सहायक प्राध्यापकों के सवालों का भी जवाब देंगे.












